इटावा: ऊसराहार इलाके के बिधूना रोड पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन की टक्कर से टहलने निकले अधेड़ की दर्दनाक मौत, कोहराम
Etawah, Etawah | Mar 3, 2026 ऊसराहार इलाके के विधूना रोड पर मंगलवार सुबह करीब चार बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक अधेड़ की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर 2 बजे पोस्टमार्टम कराया। मृतक की पहचान पटियात हेवली िवासी 50 वर्षीय ब्रजमोहन उर्फ मेजर पिछले करीब 20 वर्षों से अपने परिवार से अलग कस्बा रह रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार ब्रजमोहन मानसिक रोगी था।