सिकंदराराऊ: मुगलगढ़ी के पास बाइक सवार मामा-भांजी टकराए आवारा जानवर से, भांजी की मौत, मामा घायल, पुलिस ने शव भेजा पोस्टमार्टम
हाईवे पर स्थित मुगलगढ़ी के पास रोड पर घायल पड़े आवारा जानवर से एक बाइक टकरा गई जिस पर सवार मामा भांजी रोड पर गिर पड़े। पीछे से आए डंपर ने भांजी साक्षी को कुचल दिया जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई भी मामा घायल हो गया। दुर्घटना की सूचना पर सीओ सिकंदरा राऊ मौके पर पहुंच गए जिनके द्वारा घायल को उपचार के लिए वो मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।