लहलादपुर: छपरा में टायर फटने से पलटी मजदूरों से भरी पिकअप वैन, 13 घायल, 10 की हालत गंभीर
छपरा में मंगलवार की अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। छपरा-सीवान मुख्य मार्ग स्थित NH-531 पर एकमा थाना क्षेत्र के बेलदारी लाइन होटल के पास मजदूरों से भरी एक पिकअप वैन का टायर अचानक फट गया। टायर फटते ही वैन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई, जिससे उसमें सवार 13 मजदूर घायल हो गए। इनमें से 10 मजदूरों की हालत गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाद स्थानीय लोगों