मंझनपुर: घमसिरा गांव में विवाहिता की संदिग्ध मौत से परिजनों में कोहराम, पति समेत 2 हिरासत में, पुलिस जांच में जुटी
कौशाम्बी जिले में एक विवाहिता की ससुराल में संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। विवाहिता को एंबुलेंस से पति करारी सीएचसी लेकर पहुंचा जहां डाक्टरों ने विवाहिता को जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। घटना करारी थाना क्षेत्र के घमसिरा गांव की है।