निघासन: शारदा नदी का जल स्तर बढ़ने से लुधौरी,रानीगंज,पुरैना, खमरिया,गोविंदपुर समेत दर्जनों गांव टापू में हुई तब्दील
लखीमपुर खीरी जिले में शारदा नदी इन दिनो उफान पर चल रही है। शारदा नदी का जलस्तर बढ़ जाने के कारण निघासन तहसील क्षेत्र के लुधौरी, रानीगंज,पुरैना, खमरिया,गोविंदपुर समेत दर्जनों गांव बाढ़ के पानी के कारण टापू में तब्दील हो गए हैं। ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस गया है और किसानों के खेतों में लगी हुई फसलें जलमग्न हो गई है।