निघासन: सिसुवारी गांव में घटतौली का विरोध करने पर कोटेदार ने कार्ड धारकों को नहीं दिया राशन ग्रामीणों ने जमकर काटा हंगामा
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत सिसुवारी गांव में कोटेदार के द्वारा राशन देते समय घटतौली की जा रही थी। ग्रामीणों के विरोध करने पर कोटेदार ने राशन कार्ड धारकों को राशन नहीं दिया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोटेदार के खिलाफ नारेबाजी का जमकर हंगामा काटा था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा बूझाकर मामला शांत कर दिया है।