निघासन: पढ़ुआ थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में वारंटी चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को पठानन पुरवा गांव से किया गिरफ्तार
लखीमपुर खीरी जिले के निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत पढ़ुआ थाना पुलिस ने विभिन्न मामले में वारंटी चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को आज पठाननपुरवा गांव से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त मुरसुद्दीन पुत्र फैय्याज के खिलाफ पढ़ुआ थाना में विधिक कार्रवाई कर वारंटी अभियुक्त को आज न्यायालय में पेश किया है।