निघासन: निघासन ब्लॉक के भेडौरी, सूरत नगर व लाला पुरवा समेत दर्जनों गांव में सड़कों पर खतरे से ऊपर बह रहा है बाढ़ का पानी
निघासन तहसील क्षेत्र के अंतर्गत निघासन ब्लाक के भेडौरी,सूरत नगर, लाला पुरवा समेत दर्जनों गांव में सड़कों पर खतरे से ऊपर बाढ़ का पानी चल रहा है। ग्रामीणों के घरों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। शारदा नदी ने निघासन तहसील क्षेत्र में तबाही मचाई है। ग्राम पंचायत भेडौरी टापू में तब्दील हो चुका है। ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।