निघासन: लाल बोझी गांव में संकट की घड़ी में एसडीएम निघासन ने गर्भवती महिला को सुरक्षित प्रसव के लिए भिजवाया
निघासन तहसील क्षेत्र में आई बाढ़ के कारण दर्जनों गांव टापू में तब्दील हो चुके हैं। आने और जाने वाले सभी मार्ग पर खतरे से ऊपर बाढ़ का पानी चल रहा है। आज निघासन एसडीएम राजीव निगम को सूचना मिली कि लाल भोजी गांव में गर्भवती महिला को प्रसव पीड़ा हो रही है। सूचना मिलते ही एसडीएम ने महिला को सुरक्षित इलाज के लिए निघासन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भिजवाया है।