खंडवा: जंगल में पेड़ से टकराई बाइक, दो युवकों की दर्दनाक मौत, जंगल में मची चीख-पुकार
पिपलोद थाना क्षेत्र में देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया। बोरखेड़ा और शेखपुरा के जंगल के बीच बाबा मंदिर के पास तेज रफ्तार मोटरसाइकिल अचानक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। हादसा इतना भयानक था कि बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।