धामपुर: नहटौर में डाकघर व पीएनबी बैंक के सामने धामपुर मार्ग पर नाले की सफाई न होने से बदबूदार पानी रास्ते पर फैला
Dhampur, Bijnor | May 15, 2026 शुक्रवार की सुबह करीब 10:00 बजे मिली जानकारी के मुताबिक नहटौर में पीएनबी बैंक व डाकघर के सामने धामपुर मार्ग पर नाले की सफाई नहीं होने के कारण नाला ओवरफ्लो हो गया।डाकघर व बैंक को जाने वाले रास्ते पर बदबूदार पानी फैल गया।जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।