बहराइच: पारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटकता मिला युवक का शव, पुलिस जांच में जुटी
जिले के खैरीघाट थाना क्षेत्र अंतर्गत पारा गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक का शव फंदे से लटकता हुआ मिला था। परिजनों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया था। वहीं गुरुवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस जांच में जुट गई है।