अनूपपुर: सकरिया गांव स्थित सनविम विद्यालय की छत से निकला 5 फीट लंबा कोबरा, सर्पप्रहरी ने किया रेस्क्यू
जिला मुख्यालय से लगभग 5 किलोमीटर दूर सकरिया गांव स्थित सनविम विद्यालय की छत में शुक्रवार रात करीब 9 बजे एक लगभग 5 फीट लंबा विषैला कोबरा सर्प दिखाई देने से परिसर में हड़कंप मच गया। इसकी सूचना मिलने पर जिला मुख्यालय अनूपपुर के सर्पप्रहरी शशिधर अग्रवाल अपने साथी मनोज कुमार यादव के साथ मौके पर पहुंचे। सर्पप्रहरी दल ने सावधानीपूर्वक प्रयास कर रेस्क्यू किया ।