फतेेहपुर: बाराबंकी में 3 लाख रुपये और बाइक की मांग को लेकर विवाहिता से मारपीट का आरोप, पति समेत 7 लोगों पर दर्ज हुआ मुकदमा
बाराबंकी के फतेहपुर कोतवाली क्षेत्र में दहेज उत्पीड़न का एक गंभीर मामला सामने आया है। एक विवाहिता ने अपने पति समेत ससुराल पक्ष के सात लोगों पर दहेज की मांग को लेकर प्रताड़ित करने, मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।