भिवानी: गांव लेघा हेतवान में चार पहिया वाहन ने मारी बेलदार को टक्कर पुलिस ने किया मामला दर्ज
जगबीर पुत्र सीताराम गांव लेघा हेतवान निवासी ने पुलिस को बताया कि मैं सिंचाई विभाग बेलदार के पद पर काम करता हूं और मैं अन्य साथियों के साथ बुर्जी नंबर 26 पर बैठा हुआ था उसी समय वहां पर एक चार पहिया वाहन चालक आया और उसने मुझे टक्कर मार दी जिसमें मैं घायल हो गया इस मामले में पीड़ित ने पुलिस से अपील की है कि वाहन चालक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए