बदायूं: बदायूं के एसएसपी ने स्वामी विवेकानंद हॉल में कांवड़ यात्रा को लेकर अधिकारियों और कर्मचारियों के साथ ब्रीफिंग की
Budaun, Budaun | Jul 11, 2025 बदायूं के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ० बृजेश कुमार सिंह ने कांवड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने के लिए ड्यूटी में लगाए गए अधिकारी व कर्मचारियों के साथ पुलिस लाइन स्थित स्वामी विवेकानन्द हॉल में शुक्रवार पांच बजे ब्रीफिंग की। उन्होंने कहा सभी कर्मचारी समय से डयूटी पर पहुँचे और डयूटी पर पहुँचने से पहले अपने डयूटी स्थल को समझ ले ।