चाचौड़ा: बीनागंज में बनेगा अद्भुत जैन तीर्थ, शिलान्यास में जैन समाज के लोग और विधायक हुए शामिल
Chachaura, Guna | Apr 23, 2026 चाचौड़ा तहसील के बीनागंज में भव्य और विशाल जैन तीर्थ बनने जा रहा है। 23 अप्रैल को आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के शिष्य तीर्थ चक्रवर्ती मुनिश्री सुधा सागर महाराज के आशीर्वाद से देवाधिदेव 1008 श्री आदिनाथ भगवान के मूल मंदिर का विधि विधान से शिलान्यास कार्यक्रम हुआ। आयोजन में चाचौड़ा विधायक सहित बड़ी संख्या में जैन समाज के लोग जिले भर से शामिल हुए।