धनौरा: गजरौला में झमाझम बारिश से भीषण गर्मी से मिली राहत, कई मोहल्लों में जलभराव
गुरुवार दोपहर करीब तीन बजे औद्योगिक नगरी गजरौला में अचानक झमाझम बारिश शुरू हो गई। तेज बारिश से लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली, लेकिन शहर के कई इलाकों में जलभराव की समस्या भी खड़ी हो गई। बारिश के दौरान मोहल्ला लक्ष्मी नगर, सुल्तान नगर, टीचर्स कॉलोनी, नईपुरा, बैंक कॉलोनी सहित अन्य क्षेत्रों की सड़कों पर पानी भर गया। कई स्थानों पर जलभराव होने से लोगों।