थाना श्रीनगर पुलिस ने अवैध तमंचा व जिन्दा कारतूस के साथ 1 नफऱ अभियुक्त कृष्णा राजपूत उर्फ चुन्टा पुत्र सुरेन्द्र राजपूत उम्र 25 वर्ष निवासी ग्राम सिजवाहा थाना श्रीनगर जनपद महोबा को ग्राम कैमाहा के पास से गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी व बरामदगी के आधार पर अभियुक्त उपरोक्त के विरूद्ध आर्म्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर मा0 न्यायालय के समक्ष पेशी हेतु भेजा गया है।