महसी: बेहटा भया गांव निवासी युवक की महाराष्ट्र में ट्रेन हादसे में हुई मौत, शव देर रात घर पहुंचा, मचा कोहराम
रामगांव थाना क्षेत्र के बेहटा भया गांव निवासी जितेंद्र यादव की महाराष्ट्र के सतारा जिले में ट्रेन हादसे से मौत हो गई। शुक्रवार देर रात करीब 10 बजे शव गांव पहुंचा तो चीख पुकार शुरू हो गई। अंतिम संस्कार में सपा नेता के के ओझा सहित क्षेत्र के तमाम लोग पहुंचे।