विदिशा नगर: अंतरजातीय विवाह पर रिश्वत का आरोप, एक साल बाद भी नहीं मिली मदद
रायसेन के बरेली निवासी करण कुशवाह और विदिशा के सिरोंज की शिवानी अहिरवार ने अंतरजातीय विवाह किया, लेकिन उन्हें शासन की प्रोत्साहन राशि के लिए अब तक भटकना पड़ रहा है।मंगलवार दोपहर 1 बजे पीड़ित दंपति ने कलेक्टर से शिकायत करते हुए आरोप लगाया कि आदिम जाति कल्याण विभाग के एक कर्मचारी ने योजना का लाभ दिलाने के बदले 20 हजार रुपए की रिश्वत मांगी।