कांके: मोरहाबादी में साउथ एशियन एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप के लिए लोगो, मस्कट और एंथम लॉन्च
Kanke, Ranchi | Oct 17, 2025 मोरहाबादी में साउथ एशियन एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप को लेकर शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे लोगो, मस्कट और एंथम लॉन्च किया गया। इस मौके पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने साउथ एशियन एथलेटिक्स सीनियर चैंपियनशिप का लोगो, मस्कट और एंथम लॉन्च किया। इस मौके पर खेल मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि झारखंड के लिए चैंपियनशिप का आयोजन करना गर्व का विषय है।