उचकागांव: गोपालगंज में महिला से ब्लैकमेलिंग और दुष्कर्म का आरोप, पुलिस ने शुरू की जांच
गोपालगंज जिले के उचकागांव थाना क्षेत्र से एक महिला ने पड़ोस के युवक पर अश्लील फोटो खींचकर ब्लैकमेल करने, दुष्कर्म करने और विरोध करने पर मारपीट करने का आरोप लगाया है. पीड़िता को घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।