ब्रेकिंग उन्नाव:
मुख्य नेशनल हाईवे पर खड़ी जेसीबी और हाइड्रा से बढ़ रहा दुर्घटनाओं का खतरा
उन्नाव के दही चौकी स्थित केंद्रीय विद्यालय के पास मुख्य नेशनल हाईवे पर जेसीबी और हाइड्रा गाड़ियाँ सड़क किनारे खड़ी होने के कारण लगातार दुर्घटनाओं का खतरा बना हुआ है। तेज रफ्तार से आने-जाने वाले वाहनों को अचानक खड़ी मशीनों के कारण काफी परेशानी हो रही है, जिससे हादसे होने की संभावना बढ़ गई है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां पर कई बार छोटे-मोटे हादसे भी हो चुके हैं, लेकिन अभी तक संबंधित विभाग द्वारा कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। अगर समय रहते इन वाहनों को हटाकर व्यवस्था नहीं की गई तो कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
न्यूज़ इंडिया 24 से जिला संवाददाता
ध्रुव लाल साहू की रिपोर्ट
Unnao, Unnao | Aug 12, 2026