दरभंगा: लहेरियासराय में वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यालय में तीन ज़िलों के पुलिसकर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण
दरभंगा में संयुक्त राष्ट्र बाल कोष के सहयोग से पंचायती राज पीठ, चाणक्य राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय, पटना द्वारा एसएसपी कार्यालय स्थित कॉन्फ्रेंस हॉल में एक दिवसीय उन्मुखीकरण एकदिवसीय प्रशिक्षण दिया गया । इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में तीन जिला के पुलिसकर्मी शामिल हुए। इस संबंध में शनिवार को दोपहर 1:00 बजे कई बातों की जानकारी सेवानिवृत न्यायाधीश के द्वारा दी गई।