मौदहा: मौदहा में मनरेगा कर्मचारियों ने धरना प्रदर्शन किया, मानदेय वृद्धि और नियमितीकरण की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी
ग्राम रोजगार सेवक वेलफेयर एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के आह्वान पर 16 से 25 अप्रैल तक चल रही सांकेतिक कलमबंद हड़ताल के तहत विकास खंड में मनरेगा कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर धरना-प्रदर्शन किया। धरने के दौरान कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा 4 अक्टूबर 2021 को लखनऊ के डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में रोजगार सेवकों के सम्मेलन में की गई घोषणाओं को लागू करन