गभाना: वीरपुरा में राजा मोरध्वज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर का आयोजन, 60 लोगों ने किया रक्तदान
वीरपुरा के राजपरिवार के राजा स्वर्गीय मोरध्वज सिंह की सातवीं पुण्यतिथि पर उनकी स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। गुरुवार को सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक तुलसी सीड्स परिसर में बांके बिहारी सेवा समिति के तत्वावधान में शिविर आयोजित हुआ। जिसमें महिलाओं समेत 60 रक्तवीरों ने बढ़-चढ़कर रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया।