हुज़ूर: देश विरोधी गतिविधियों में गिरफ्तार भोपाल का फराज, एटीएस की पूछताछ में सिमी-PFI कनेक्शन का खुलासा
Huzur, Bhopal | Jun 22, 2026 देश विरोधी गतिविधियों के आरोप में गिरफ्तार भोपाल का मोहम्मद फराज उर्फ खालिद सैफुल्लाह प्रतिबंधित संगठन सिमी और पीएफआई के सदस्यों से भी जुड़ा हुआ था। एटीएस की पूछताछ में उसने बताया कि सिमी के सदस्य अरशद बिलग्रामी से उसकी पहचान थी। फराज जिस अस्पताल में काम करता था वहां अरशद आता रहता था और दोनों की बातचीत होती थी।