पुष्पराजगढ़: अमरकंटक में अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही से प्रभावित लोगों ने सड़क पर किया विरोध प्रदर्शन
पवित्र नगरी अमरकंटक में गुरुवार 4:00 बजे नगर पालिका के द्वारा अतिक्रमण विरोधी कार्यवाही करते हुए जिन लोगों के मकान तोड़े गए उन लोगों के द्वारा अमरकंटक नर्मदा मंदिर मार्ग पर सड़क पर बैठकर के विरोध प्रदर्शन किया गया लोगों का कहना है कि यदि अतिक्रमण की कार्यवाही की जा रही है तो सब पर की जाए सिर्फ गरीबों को चिन्हित ना कियाजाए।