हसनगंज: उन्नाव थाना सोहरामऊ पुलिस ने 1 किलो 300 ग्राम OG/AG (ओसियन ग्रीन टीएचसी) के साथ दो अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
उन्नाव जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह के कुशल निर्देश पर जनपद उन्नाव में लगातार अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना सोहरामऊ पुलिस के द्वारा 1 किलो 300 ग्राम अवैध OG/AG यानी ओसियन ग्रीन टीएचसी के दो आरोपीयों को कानपुर लखनऊ रसूलपुर मोड़ के पास से गिरफ्तार करके जेल भेज दिया