बिल्सी: राष्ट्रीय बजरंग दल के लोगों ने बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को ज्ञापन दिया, गोवंश पकड़वाने की मांग की
Bilsi, Budaun | Aug 17, 2026 बिल्सी (बदायूं)। सावन के पवित्र महीने में कांवड़ियों की सुरक्षा और सुगम आवागमन सुनिश्चित करने के लिए राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को बिल्सी विधायक हरीश शाक्य को एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में कांवड़ मार्ग पर घूम रहे छुट्टा पशुओं को तत्काल पकड़वाकर गौशाला भेजने की मांग की गई है।