बांसवाड़ा: खमेरा थाना क्षेत्र के कालीमगरी गांव में रंजिश में BAP विधायक प्रत्याशी के भाई की पीट-पीटकर हत्या, शव मोर्चरी में रखा गया
बांसवाड़ा जिले के खमेरा थाना क्षेत्र स्थित काली मगरी गांव से एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है, जहां आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया। काली मगरी गांव में बताया जा रहा है कि मृतक अनिल निनामा,पिछले विधानसभा चुनाव में घाटोल से BAP प्रत्याशी रहे अशोक निनामा के छोटे भाई थे। चुनावी रंजिश को इस हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। घटना के बाद क्षेत्र में तनाव का माहौल है।