जबलपुर: कैशलेस इलाज का वादा निकला खोखला, इंश्योरेंस कंपनी पर धोखाधड़ी का आरोप, एसपी से गुहार
स्वास्थ्य बीमा के नाम पर आम जनता से होने वाली धोखाधड़ी का एक और गंभीर मामला संस्कारधानी जबलपुर में सामने आया है। जबलपुर के घमापुर निवासी रेशु मसीह ने HDFC ERGO हेल्थ इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि उसने कंपनी की ‘ऑप्टिमा सिक्योर’ पॉलिसी इस भरोसे के साथ ली थी कि आपात स्थिति में उसे कैशलेस