विदिशा नगर: 'एक पेड मां के नाम'अभियान के तहत गुरूवार को पुलिस लाईन,कोतवाली,सिविल लाईन थाना सहित जिले के थानो मे हुआ वृक्षारोपण
गुरुवार को विदिशा के पुलिस लाइन परेड ग्राउंड पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रशांत चौबे,नगर पुलिस अधीक्षक अतुल सिंह सहित अन्य अधिकारियों ने अपनी मां के नाम पर एक पौधारोपण किए। अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्षारोपण किया गया। जिले के सभी थाना परिसरों में भी इसी प्रकार से अपनी मां के नाम पौधे रोपे गए। पुलिस विभाग को 1000 पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है।