खातेगांव: खातेगांव में पुलिस ने जन सुरक्षा के लिए मुफ्त हेलमेट बांटे, कहा- यह चालान नहीं, सुरक्षा का तोहफा है
रविवार दोपहर 2 बजे सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और आम जनता को सुरक्षित रखने के लिए खातेगांव पुलिस ने एक बहुत ही अनोखी और मानवीय पहल शुरू की है। आम तौर पर पुलिस को नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाते या चालान काटते देखा जाता है, जिससे आम नागरिकों की जेब पर सीधा बोझ पड़ता है। लेकिन खातेगांव पुलिस ने इस बार जनता को दंड देने के बजाय उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी