शामली: शामली में 28 जून से 6 जुलाई तक चलाया जाएगा पल्स पोलियो चक्र, डीएम ने जारी किए दिशा-निर्देश
Shamli, Shamli | Jun 11, 2026 गुरूवार को डीएम शामली आलोक यादव ने 28 जून से 6 जुलाई तक चलने वाले पल्स पोलियो चक्र के सफल क्रियान्वयन के लिए स्वास्थ्य विभाग के अफसरों को दिशा—निर्देश जारी किए। जिले में 28 जून को 684 बूथ पर 5 वर्ष तक के बच्चों को पोलियो खुराक पिलाई जाएगी। विभाग ने घरों के लिए 511 टीम, सार्वजनिक स्थानों के लिए 37 ट्रांजिट टीम व 26 अन्य मोबाइल टीम गठित की है।