बिलासपुर सदर: बिलासपुर में रेडियोलाजिस्ट सहित चिट्टा तस्करी का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
25 सितंबर को स्वारघाट पुलिस ने वाहन की तलाशी के दौरान 12.4 ग्राम चिट्टा बरामद किया। पूछताछ से बड़े ड्रग सप्लाई नेटवर्क का खुलासा हुआ और मंडी के क्षेत्रीय अस्पताल के रेडियोलाजिस्ट डॉ. भरत भूषण को मुख्य आरोपी बनाते हुए गिरफ्तार किया गया। पुलिस सप्लाई चेन के बाकी लोगों की जांच कर रही है।