कटघोरा: कटघोरा में ध्वजारोहण के साथ 'सहकारी सप्ताह' का शंखनाद, किसानों को दी गई योजनाओं की जानकारी
Katghora, Korba | Jun 29, 2026 भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के पांच वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में पूरे देश के साथ-साथ छत्तीसगढ़ में भी 29 जून से 6 जुलाई तक सहकारी सप्ताह को जन-आंदोलन के रूप में मनाया जा रहा है। इसी कड़ी में कोरबा जिले के कटघोरा स्थित सहकारी समिति में सोमवार दोपहर 12 बजे ध्वजारोहण के साथ सहकारी सप्ताह का शुभारंभ किया गया।