बरेली: बरेली में आवारा कुत्तों का आतंक, ढाई साल की मासूम रिया पर झुंड ने किया हमला, गंभीर हालत में अस्पताल भर्ती
बरेली के बहेड़ी थाना क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक एक बार फिर सामने आया है। यहां ढाई साल की मासूम रिया पर कुत्तों के झुंड ने अचानक हमला कर दिया। कुत्तों ने बच्ची को बुरी तरह नोच डाला, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। परिजनों और स्थानीय लोगों ने किसी तरह बच्ची को कुत्तों के चंगुल से छुड़ाया। गंभीर हालत में रिया को