कटिहार के आरक्षी अधीक्षक के दिशा निर्देश पर कटिहार जिला अंतर्गत बारसोई अनुमंडल सहित अलग-अलग प्रखंडों के विभिन्न बैंकों में पुलिस के द्वारा सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु सुरक्षा जांच की जा रही है बैंकों के अलावा एटीएम की भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। बैंक व आस-पास कोई भी घटना ना हो इसलिए लगातार पुलिस निरीक्षण कर रही है।