मुरादाबाद: सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को कटघर पुलिस ने कटघर क्षेत्र से किया गिरफ्तार
Ssp द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाए जाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कटघर पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते हुए एक आरोपी को कटघर क्षेत्र से गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा बताया गया है कि आरोपी सोहेल निवासी रहमतनगर थाना कटघर को कटघर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया गया है आरोपी के पास से ₹560, एक पेंसिल व एक सट्टा डायरी बरामद की गई है।