बिहारीगंज: महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती पर निकली भव्य शोभायात्रा, भक्ति से गूंजा माहौल
बिहारीगंज में महर्षि मेंही परमहंस जी की 142वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर संतमत सत्संग मंदिरों से भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।भजन-कीर्तन और प्रभातफेरी से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया। वक्ताओं ने महर्षि मेंही जी के जीवन और उनके सत्य, अहिंसा व ध्यान-योग के संदेशों को याद किया।