परसिया: शिवपुरी पुलिस ने भोपाल से मारपीट के आरोपी को पकड़ा, प्रदेश छोड़कर भागने की फिराक में था
रावनवाडा शिवपुरी थाने के शिवपुरी में तीस मार्च को युवक के साथ मारपीट कर अधमरी हालत में छोडकर भागने वाले आरोपियों को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया। यहां से इन्हंे जेल भेज दिया गया। आरोपी पुलिस की रिमांड में थे।सोमवार 3 बजे पुलिस ने बताया इनमें से तीन आरोपियों को पुलिस भोपाल से पकडकर लाई।बताया जा रहा है कि ये आरोपी प्रदेश छोडकर भागने की तैयारी में थे।