25 वर्षों के अभिनय सफर को मिला ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान
उत्तराखंड की लोक संस्कृति, संगीत और सिनेमा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाने वाली लोक कलाकार एवं अभिनेत्री मिनी उनियाल को अब उनके उल्लेखनीय कला योगदान के लिए ‘देवभूमि माटी गौरव सम्मान–2026’ से सम्मानित किया गया।
वर्ष 2002 से अभिनय के सफर की शुरुआत करने वाली मिनी उनियाल ने मुखड़ी तुम्हारी, प्रीत हमारी, राजुली, बसंती, शुभदा और गैल्याणी जैसे चर्चित गढ़वाली गीतों एवं एल्बमों में अभिनय किया। वहीं अंज्वाल, हेलो यूके और प्रधानि जैसी फिल्मों में भी उन्होंने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया है।
लगभग 25 वर्षों से उत्तराखंड की लोक संस्कृति और कला को समर्पित मिनी उनियाल का सम्मान, उनके संघर्ष, समर्पण और कला के प्रति निरंतर योगदान का सम्मान है।
देवभूमि की माटी से निकली प्रतिभा को मिला माटी का सम्मान
रैबार पहाड का Jyoti Prakash
Dehradun, Dehradun | Oct 6, 2026