संग्रामपुर: जापानी सहयोग से संग्रामपुर के चंदनिया में खुलेगा एआई व कंप्यूटर शिक्षा केंद्र
संग्रामपुर प्रखंड के चंदनिया गांव में जापानी एनपीओ के सहयोग से जल्द ही एआई एवं कंप्यूटर शिक्षा केंद्र की स्थापना होगी। शुक्रवार को शाम 5 बजे को गैर-प्रवासी भारतीय अमिताभ सिंह और विनय कुमार सिंह के नेतृत्व में जापान के एनपीओ रियल वर्ल्ड के छह सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल ने प्रस्तावित विद्यालय के लिए भूमि का निरीक्षण किया और ग्रामीणों के साथ बैठक की।