नर्मदापुरम: सेठानी घाट पर पितृपक्ष की अष्टमी पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, पितरों का किया तर्पण-पिंडदान
पितृपक्ष की अष्टमी के अवसर पर शनिवार को नर्मदापुरम के प्रसिद्ध सेठानी घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ नजर आई। लोगों ने नर्मदा तट पर पहुंचकर विधि-विधान से अपने पितरों का तर्पण और पिंडदान किया। पितृपक्ष के दौरान पूर्वजों की आत्मा की शांति और उनका आशीर्वाद प्राप्त करने के उद्देश्य से श्रद्धालु विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान करते हैं।