औड़िहार जंक्शन रेलवे स्टेशन के बाहर दुकानदारों द्वारा किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए रेल प्रशासन ने सोमवार को जबरदस्त अभियान चलाया। इस दौरान रेलवे की जमीन पर किए गए अतिक्रमण को बुलडोजर से जमींदोज कर दिया गया। हालांकि इस तगड़ी प्रशासनिक कार्यवाही के पूर्व ही अधिकांश दुकानदारों ने अपने टीन शेड इत्यादि हटाकर अपना सारा सामान समेट लिया था।