बिश्रामपुर: रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव से 15 वर्षीय आदर्श लापता, परिजनों ने थाने में मामला दर्ज कराया
रेहला थाना क्षेत्र के शंखा गांव निवासी राहुल चंद्रवंशी का 15 वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार सुबह करीब 3 बजे से लापता हैं। परिजनों ने रविवार की शाम तकरीबन छः बजे जानकारी देते हुए बताया कि आदर्श बिना किसी को बताए घर से कहीं चला गया और तब से उनका कोई पता नहीं चल पाया है। काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला तो परिजनों ने रेहला थाना में सनहा दर्ज कराई है।