गुलाना: गुलाना क्षेत्र में होली का जश्न, निकली गैर, नगर में रंगों की बौछार, बच्चों ने की मस्ती
गुलाना क्षेत्र में होली का जश्न मंगलवार को धूमधाम से शुरू हो गया। सुबह 9 बजे से नगर में गैर निकाली गई, जिसमें लोगों ने जमकर मस्ती की। इस दौरान गमी वाले घरों पर रंग डाला गया और होलिका दहन भी किया गया।सुबह से ही छोटे बच्चे एक-दूसरे को रंग लगाकर होली का आनंद ले रहे थे। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में रंगों की बौछार से पूरा वातावरण रंगीन हो गया।