कुरूद: खोमचे में भीषण आग से फैली सनसनी, आगजनी में खोमचा जलकर हुआ राख
गर्मी के मौसम के साथ ही आगजनी के मामले भी लगातार सामने आ रहे है बुधवार की शाम ग्राम छाती स्थित खोमचे में अचानक आग लग गई थी जिससे खोमचा पूरी तरह जलकर राख हो गया हालांकि वहां आग कैसे लगी थी स्पष्ट नहीं है किंतु आगजनी से इलाके में सनसनी फैल गई थी जहां सूचना पर दमकल की टीम भी पहुंची थी जिसके प्रयास से आग पर काबू पाया गया